RSSB VDO 2025 Admit card update, कैसे करेंगे डाउनलोड जाने exam update कब होगे एग्जाम...

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025

VDO-admit-card

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। राजस्थान कर्मचारी बोर्ड ने परीक्षा की तारीख 2 नवंबर 2025 तय कर ली है, और एडमिट कार्ड अक्टूबर 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकते है।

जिन उम्मीदवारों ने VDO का फॉर्म भरा है, वे अपना RSSB VDO एडमिट कार्ड 2025 जैसे ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होता है तो आप rssb.rajasthan.gov.in से आवेदन नंबर और जन्म तिथि डालकर डाउनलोड कर सकेंगे। 
मेरी आप लोगों को सलाह है कि आप नियमित रूप से RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक करते रहें। जिससे आपको सटीक जानकारी मिलती रहे।

RSSB VDO भर्ती में उम्र 

राजस्थान VDO भर्ती में आपको 18 साल से लेकर 40 साल के उम्मीदवार देखने को मिलेंगे जो आपके साथ परीक्षा देने के लिए आए होंगे और आप उन्हें देखकर अचंभित नहीं होना आखिर सभी का सरकारी नौकरी लगने का सपना होता है और सभी अपने सपने पूरे करने की कोशिश करने में लगे हुए है।

ये भी पढ़ें Delhi ssc constable 

RSSB VDO कुल पद (Total Posts)

मैं आपको बता दूं कि RSSB VDO में कुल 850 पद है जिसके लिए आप सभी दिन रात मेहनत कर रहे है। में दुआ करता हु कि आप सभी अपने लक्ष्य को एक दिन प्राप्त के लेंगे।

RSSB VDO भर्ती: कितने फॉर्म भरे गए

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राजस्थान VDO भर्ती 2025 में 5 लाख से ज़्यादा फॉर्म भरे गए हैं, इस भर्ती में कुल 850 पदों है जिससे कंपीटिशन का लेवल ओर बढ़ गया हैं, हर एक पद के लिए 588 अभ्यर्थी रेस में है।

RSSB VDO वेतन (Salary & Allowances)

RSSB VDO की बेसिक सैलरी ₹24,380/- प्रति माह है और इसमें आपको ग्रेड पे ₹2400/- ओर अन्य भत्ते HRA, DA, TA भी मिलेगा।
ओर आपको वेतन के साथ राज्य सरकार के अनुसार सभी नियमित भत्ते भी दिए जाएंगे।
मैं जानता की आप सभी लोग बड़ी मेहनत से RSSB राजस्थान VDO की तैयारी कर रहे है और जिन्होंने अभी तक तैयारी शुरू नहीं की में उनको बता दूं कि अब ज्यादा दिन शेष नहीं है इसलिए आप RSSB राजस्थान VDO के नीचे दिए सिलेबस के अनुसार तैयारी करे।

RSSB VDO भर्ती का सिलेबस

  • सामान्य हिंदी व अंग्रेजी का वेटेज आपके 50 मार्क्स की होने वाला है।
  • अंक शास्त्र (Mathematics) का वेटेज आपके 30 मार्क्स की होने वाला है।
  • सामान्य ज्ञान का वेटेज आपके 20 मार्क्स की होने वाला है।
  • भूगोल व प्राकृतिक संसाधन का वेटेज आपके 30 मार्क्स की होने वाला है।
  • राजस्थान कृषि व आर्थिक संसाधन का वेटेज आपके 30 मार्क्स की होने वाला है।
  • इतिहास व संस्कृति का वेटेज आपके 30 मार्क्स की होने वाला है।
  • कंप्यूटर का वेटेज आपके 10 मार्क्स की होने वाला है।
कुल 160 प्रश्न होने वाले है और आपका पेपर 200 नंबर का पेपर होने वाला है। 

ओर एक महत्वपूर्ण बात परीक्षा में पेपर टाइम 3 घंटे रहेगा।
नेगेटिव मार्किंग: हर एक गलत उत्तर पर आपका ⅓ अंक कट लिया जाएगा।

RSSB VDO भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

RSSB VDO भर्ती 2025 में चयन तीन चरणों में होगा।

1. लिखित परीक्षा (Written Exam)
2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
3. अंतिम चयन सूची (Final Merit List)

RSSB VDO एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड करेगा जारी।जारी होते ही यह प्रोसेस फॉलो करे  
1. सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाओ।
2. अब होमपेज पर “RSSB VDO Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करो।
3. अब अपना Application Number और Date of Birth भर दो।
4. “Submit” पर क्लिक करो, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करो और प्रिंट निकाल लो।
6. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जरूर लेकर जाना।
अक्सर लोग परीक्षा की टेंशन में ये सब भूल जाते है और अंत में इधर उधर भटकना पड़ता है।

कुछ जरूरी LINKS जो आपकी मदद करेंगे।
Dowanload एडमिट कार्ड ये लिंक एग्जाम के पहले एक्टिव कर दिया जाएगा। अक्टूबर के लास्ट में।
Check एग्जाम डेट नोटिस CLICK HERE NOTICE 
Download अधिसूचना  CLICK HERE NOTIFICATION 
ऑफिशियल वेबसाइट  CLICK HERE rssb.rajasthan.gov.in

अक्सर आपके मन में कुछ सवाल होते है (FAQ)

प्र.1. RSSB VDO एडमिट कार्ड 2025 कब आएगा?
उत्तर - अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

प्र.2. RSSB VDO परीक्षा कब होगी?
उत्तर - परीक्षा तिथि — 2 नवंबर 2025 तय की गई है।

प्र.3. एडमिट कार्ड कहां से डाउनलोड करें?
उत्तर - आधिकारिक वेबसाइट — rssb.rajasthan.gov.in

अंत में मै ये कहना चाहूंगा कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही VDO परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे नाम, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर आदि को ध्यान से जांच लें। किसी भी गलती की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।



Trending Social News

Trending social news में आपका स्वागत है। हम आपको सिर्फ खबरें ही नहीं देते। बल्कि सभी विषयों पर चाहे फिर वो taaza khabar, entertainment, sports, technology, job alerts, exam results, or special occasions हो हम सभी को कवर करते है और सही सोर्स से प्राप्त खबर आप तक पहुंचाते है। मैं Shoyab Akhtar आपका धन्यवाद करता हूं। कि आपने हमे आपका कीमती वक्त दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने